खनिज परिवहन करने वाले वाहनों में अब खनिज की मात्रा और आवाजाही को लेकर अधिक पारदर्शिता देखने को मिलेगी। खान विभाग ने प्रदेशभर में खनिज परिवहन करने वाले सभी वाहनों में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस लगाना अनिवार्य कर दिया है। विभाग का मानना है कि इससे अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण लगाने में मदद मिलेगी। इस नई व्यवस्था को लागू करने के लिए प्रदेशभर में कल से विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां वाहन मालिकों और संचालकों को ट्रैकिंग डिवाइस लगाने की प्रक्रिया और नियमों की जानकारी दी जाएगी। विभाग ने सभी संबंधित वाहन संचालकों से समय पर पंजीकरण और डिवाइस इंस्टॉल कराने की अपील की है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.