राजस्थान में भीषण गर्मी ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है। तेज गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण दिन ही नहीं बल्कि रात में भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान 43 से 46 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 46.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं न्यूनतम तापमान सिरोही में 22.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में भी गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है और लोगों को लू से बचाव की सलाह दी गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.