राजस्थान के रेल यात्रियों के लिए 22 मई का दिन खास रहने वाला है। केंद्र सरकार और रेलवे मंत्रालय की ओर से प्रदेश को तीन बड़ी रेल सौगातें मिलने जा रही हैं। इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव और गजेंद्र सिंह शेखावत विभिन्न रेल परियोजनाओं और नई सेवाओं की शुरुआत करेंगे।
बताया जा रहा है कि इन परियोजनाओं से राजस्थान में रेल कनेक्टिविटी, यात्री सुविधाओं और परिवहन व्यवस्था को बड़ा लाभ मिलेगा। रेलवे मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं और संबंधित स्टेशनों पर विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
नई रेल सेवाओं और परियोजनाओं से यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिलने के साथ-साथ क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.