करौली पुलिस और वन विभाग ने चम्बल नदी क्षेत्र में अवैध बजरी खनन, भण्डारण और निर्गमन को रोकने के लिए मण्डरायल व करणपुर के घाटों पर ताबड़तोड़ दबिश दी। अभियान में आरएसी की दो बटालियन और जेसीबी मशीनों के साथ चौतरफा घेराबंदी की गई। 4 जून तक विशेष चेकिंग अभियान जारी रहेगा। यह कदम सर्वोच्च न्यायालय के सुओ मोटो आदेशों के पालन में उठाया गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.