चिड़ावा-शाहपुरा फोरलेन परियोजना के तहत प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की तैयारियां तेज कर दी हैं। धारा 91 के तहत कार्रवाई से पहले पीडब्ल्यूडी की ओर से चिन्हित अतिक्रमणकारियों को राजस्व विभाग द्वारा नोटिस जारी किए जाएंगे। सुनवाई प्रक्रिया के बाद बेदखली की कार्रवाई तहसीलदार के नेतृत्व में पीडब्ल्यूडी, राजस्व और नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा अमल में लाई जाएगी। अनुमानित रूप से करीब 180 अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी किए जाने की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो सकती है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.