सीकर। भाजयुमो की प्रदेश कार्यकारिणी में सीकर जिले की धाक मजबूत हुई है। पिछली कार्यकारिणी में जहां सीकर से केवल एक ही युवा को मौका मिला था, वहीं इस बार जिले के पांच युवाओं को जगह मिली है। विधानसभा चुनाव के दौरान पेपर लीक मामले में भाजयुमो की सक्रिय भूमिका के बाद संगठन में सीकर के युवाओं का प्रभाव और बढ़ा है।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आशीष कुल्हरी और एबीवीपी में संगठन प्रभारी रहे राकेश कटराथल को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं निकिता शेखावत को प्रशिक्षण प्रभारी, आदित्य सिंघानिया को प्रदेश मंत्री और बिजेन्द्र महावा को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। नई नियुक्तियों के बाद सीकर भाजपा में राजनीतिक चर्चाओं का दौर तेज हो गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.