राजस्थान में लंबे समय से लंबित पंचायत और निकाय चुनावों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 31 जुलाई 2026 तक प्रदेश के गांवों और नगरीय निकायों को उनकी नई सरकार मिल सकती है।
चुनाव की प्रशासनिक तैयारियां पहले से ही शुरू हो चुकी हैं, लेकिन अब भी आधिकारिक तारीख का इंतजार किया जा रहा है। बांसवाड़ा जिले में इस बार पंचायत और निकाय चुनाव बड़े स्तर पर होंगे, जहां 16 प्रधान, 549 सरपंच, 4515 वार्ड पंच, 280 पंचायत समिति सदस्य और 43 जिला परिषद सदस्य चुने जाएंगे।
इसके अलावा जिले में 12 लाख 74 हजार 482 मतदाता गांवों की सरकार का फैसला करेंगे। नगर निकायों में भी चुनाव होंगे, जिनमें बांसवाड़ा में 60, कुशलगढ़ में 20 और गढ़ी-परतापुर में 25 पार्षदों का चुनाव शामिल है।
यह चुनाव ग्रामीण और शहरी दोनों स्तर पर राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाला माना जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.