राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में हीटवेव और ऑरेंज अलर्ट जारी

राजस्थान में इन दिनों भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार 23 मई 2026 से 27 मई 2026 तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में तापमान सामान्य से काफी ऊपर बना रहेगा। खासकर पश्चिमी राजस्थान के जिलों में हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। जैसलमेर, बीकानेर और फलोदी में अति उष्ण लहर को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है और अगले कुछ दिनों तक इसमें और बढ़ोतरी होने की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा बाड़मेर, चूरू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और जोधपुर में भी लगातार लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। दोपहर के समय तेज गर्म हवाएं लोगों के लिए परेशानी का कारण बन रही हैं। प्रशासन ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक घरों में रहने की सलाह दी है।

पूर्वी राजस्थान में भी लू का असर

पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में भी गर्मी का असर तेज बना हुआ है। डीग, धौलपुर, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, करौली और प्रतापगढ़ जिलों में लगातार हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। यहां दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाओं से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। हालांकि जयपुर, अजमेर, उदयपुर और सीकर में फिलहाल लू का कोई बड़ा अलर्ट जारी नहीं किया गया है, लेकिन इन शहरों में भी तापमान बढ़ा रहेगा है। जयपुर का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |