राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) टेलीकॉम भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने SI टेलीकॉम फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) 2026 का परिणाम जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने फिजिकल टेस्ट में भाग लिया था, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
राजस्थान पुलिस SI टेलीकॉम भर्ती के लिए फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) का आयोजन 9 अप्रैल 2026 से 11 अप्रैल 2026 तक किया गया था। परीक्षा का आयोजन राजस्थान पुलिस महानिदेशक कार्यालय की ओर से किया गया था। आयोग ने अनुसूचित क्षेत्र और गैर-अनुसूचित क्षेत्र दोनों श्रेणियों के उम्मीदवारों का परिणाम जारी किया है।
PET में सफल उम्मीदवार अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण यानी इंटरव्यू राउंड में शामिल होंगे। हालांकि इंटरव्यू की तारीखों की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। उम्मीद की जा रही है कि RPSC जल्द इंटरव्यू शेड्यूल और एडमिट कार्ड संबंधी जानकारी जारी करेगा।
आयोग ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे लगातार आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें ताकि इंटरव्यू, दस्तावेज सत्यापन और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट की जानकारी समय पर मिल सके। अब सफल अभ्यर्थियों का पूरा फोकस इंटरव्यू की तैयारी पर रहेगा।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.