राजस्थान ATS का बड़ा एक्शन, अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद

जयपुर. राजस्थान में एंटी-टेररिस्ट स्क्वाड (ATS) ने भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक सामग्री बरामद की है। ATS ने प्रदेश के कई इलाकों में ताबड़तोड़ कार्रवाई कर यह अवैध विस्फोटक बरामद किया है। एटीएस की ओर से यह कार्रवाई पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर, जोधपुर ग्रामीण, डीडवाना और कुचामन समेत मेवाड़ इलाके के राजसमंद में की है। जोधपुर के ओसियां में अवैध विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री पकड़ी गई है। एटीएस की इन कार्रवाइयों के दौरान सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एटीएस की कार्रवाई से विस्फोटक सामग्री का अवैध कारोबार करने वालों में हड़कंप मच गया है।

ATS ADG दिनेश एमएन के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई से यह साफ हो गया कि सूबे में बड़े पैमाने पर अवैध विस्फोटक की आवाजाही हो रही है। इन कार्रवाइयों में एटीएस ने अलग-अलग तरह की विस्फोटक सामग्री बरामद की है। जोधपुर के ओसियां में पकड़ी गई अवैध विस्फोटक बनाने की फैक्ट्री से जिलेटीन की 500 छड़े, लाल हरा बंडल, कर्मशियल डेटोनेटर के 254 नग, इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर के 3162 नग और सेफ्टी फीयूज की 395 छड़े बरामद की गई है। इनके अलावा वहां से नमक और कोयले के कट्टे सहित अन्य चीजें बरामद की गई हैं।

एटीएस पकड़े गए लोगों के संपर्क सूत्रों की जांच पड़ताल कर रही है। एटीएस ने इस मामले में सम्पत, कन्हैयालाल, आफताब, खेताराम, अनीस और आसिफ समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है। बरामद किया गया विस्फोटक किस काम लिया जाना था इसका अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं यह विस्फोटक कहां से लाया गया था और कहां सप्लाई किया जाना था इसकी गहनता से जांच की जा रही है। इसके साथ ही एटीएस पकड़े गए लोगों के संपर्क सूत्रों को भी खंगाल रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |