राजस्थान राज्यसभा चुनाव: बीजेपी की नजर तीसरी सीट पर, ‘अंतरात्मा की आवाज’ पर दांव

जयपुर. राजस्थान में सियासत की नई बिसात बिछने लग गई है. इसकी वजह है राज्यसभा चुनाव. आगामी 21 जून को राजस्थान के तीन राज्यसभा सांसद रिटायर हो जाएंगे. लिहाजा तीन सीटें खाली हो जाएंगी. इन तीनों सीटों पर काबिज होने के लिए सत्तारूढ़ बीजेपी ने रणनीति तैयार कर ली है. पार्टी के विधानसभा सदस्यों की संख्या को देखते हुए बीजेपी के खाते में दो सीटें फिर से आना तय माना जा रहा है, लेकिन उसकी कोशिश तीनों सीटों पर काबिज होने की है. तीसरी सीट को भाजपा ‘अंतरात्मा की आवाज’ के जरिए जीतने का ख्वाब देख रही है. इसके लिए बीजेपी तीनों सीटों के लिए नामों का पैनल तैयार कर रही है.

राजस्थान से खाली हो रही राज्यसभा की तीन सीटों पर फिलहाल भाजपा सांसद राजेंद्र गहलोत, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और कांग्रेस सांसद नीरज डांगी काबिज हैं. इनका कार्यकाल 21 जून को पूरा होने जा रहा है. राज्यसभा में राजस्थान की कुल 10 सीटें हैं. राजस्थान विधानसभा के कुल सदस्यों में भाजपा और कांग्रेस के पास जो संख्या है उससे पुरानी स्थिति ही वापस बनने की संभावना है. यानी समीकरणों के अनुसार भाजपा के पास दो और कांग्रेस के पास एक सीट जीतने लायक संख्या मौजूद है.

राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाले चुनाव में प्रत्येक सीट के लिए प्रथम वरीयता के 51 वोटों की आवश्यकता होगी. भाजपा के पास दो सीटों के लिए पर्याप्त संख्या में वोट हैं. उसे दो सीटों के लिए प्रथम वरीयता वाले 102 वोट चाहिए. 200 सदस्यों वाली राजस्थान विधानसभा में वर्तमान में बीजेपी के पास 118 और कांग्रेस के पास 67 सीटें हैं.

कांग्रेस के पास एक सीट जीतने के लिए पर्याप्त वोट संख्या मौजूद है और उसे एक सीट के लिए 51 वोट चाहिए. इसके बावजूद भाजपा तीसरी सीट पर भी उम्मीद बनाए हुए है. पार्टी को संभावना है कि अगर चुनाव में विपक्ष की अंदरूनी खींचतान और असंतोष असर दिखाता है तो ‘अंतरात्मा की आवाज’ के सहारे तीसरी सीट पर भी जीत दर्ज की जा सकती है. भाजपा इसी संभावना पर अपनी रणनीति तैयार कर रही है.

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |