कान्स रेड कार्पेट पर छाईं राजस्थान की बेटी रुचि गुर्जर, राजपूती पोशाक में दिया खास संदेश

79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर इस साल राजस्थान की बेटी और बॉलीवुड अभिनेत्री रुचि गुर्जर की मौजूदगी ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। झुंझुनूं जिले के खेतड़ी क्षेत्र के मेहाड़ा गुर्जरवास गांव से ताल्लुक रखने वाली रुचि जब कान्स के वैश्विक मंच पर गुलाबी राजस्थानी परिधान और पारंपरिक घूंघट ओढ़े पहुंचीं, तो हर कोई उन्हें देखता रह गया। उनका यह गरिमामयी राजस्थानी अंदाज न केवल भारत की समृद्ध संस्कृति की झलक पेश कर रहा था, बल्कि इसके पीछे एक गहरा और सशक्त सामाजिक संदेश भी छिपा था, जिसने अंतरराष्ट्रीय मीडिया का दिल जीत लिया।

मुंबई की फिल्म इंडस्ट्री में पिछले पांच वर्षों से सक्रिय रुचि गुर्जर ने अपने अभिनय से एक नई पहचान बनाई है। उनकी फिल्म ‘लाइफ’ की सफलता के बाद अब दर्शक उनकी आगामी फिल्म ‘घूंघट’ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में सात वर्षों बाद अपने पैतृक गांव लौटीं रुचि का वहां की परंपराओं के बीच भव्य स्वागत हुआ था। एक कलाकार होने के नाते, वे अपनी जड़ों से गहराई से जुड़ी हुई हैं और इसी जुड़ाव को उन्होंने कान्स जैसे प्रतिष्ठित मंच पर कला के माध्यम से प्रदर्शित किया है।

“मेरा घूंघट चुप्पी नहीं, मेरा विरोध है”

रुचि का यह लुक मशहूर डिजाइनर रूपा शर्मा द्वारा तैयार किया गया था, जिसमें गुलाबी राजपूती पोशाक के साथ पारंपरिक आभूषणों ने उनके व्यक्तित्व को बेहद आकर्षक बनाया। जब उनसे घूंघट के बारे में पूछा गया, तो रुचि ने बहुत ही सादगी और मजबूती के साथ अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, “मैंने यह घूंघट चुप रहने के लिए नहीं पहना है, यह मेरा विरोध है। महिला का असली सम्मान उसकी आजादी, उसके आत्मविश्वास और बराबरी में है, न कि उसकी पहचान को घूंघट के पीछे छिपाने में।”

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |