जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग हादसा: UPSC परीक्षा के लिए जा रहे पिता की मौत, बेटी घायल

जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर नीझर मोड़ के पास शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में यूपीएससी परीक्षा दिलाने जा रहे पिता निहाल सिंह मेघवाल की मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी शिवानी गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, तिजारा (अलवर) निवासी 45 वर्षीय निहाल सिंह अपनी बेटी शिवानी को अजमेर में होने वाली यूपीएससी परीक्षा दिलाने के लिए कार से जा रहे थे। देर रात जब उनकी कार जयपुर की ओर बढ़ रही थी, तभी नीझर मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर आगे चल रहे एक कंटेनर से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे के बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। सूचना मिलने पर भाबरू थाना पुलिस उपनिरीक्षक जयराम चौधरी मय जाब्ते मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस कर्मियों की मदद से दोनों को कार से बाहर निकाला गया और पावटा सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने निहाल सिंह को मृत घोषित किया और बेटी शिवानी का उपचार जारी है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” | राम मंदिर में आज रचा जाएगा इतिहास! राष्ट्रपति करेंगी ‘श्रीराम यंत्र’ की स्थापना, 7000 मेहमान बनेंगे गवाह | गैस संकट पर सरकार की बड़ी सफाई: घबराहट में बढ़ी सिलेंडर बुकिंग, रोज 50 लाख डिलीवरी; पेट्रोल पंपों पर तेल की कमी नहीं | भजनलाल शर्मा का आया एक फोन और सारा काम हो गया... | मुकेश मिश्रा बने इंडियन मीडिया काउंसिल के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष, रतीराम गुर्जर को मिली प्रदेश महासचिव की जिम्मेदारी | उपराष्ट्रपति चुनाव में क्रॉस-वोटिंग विवाद: TMC बोली BJP ने विपक्षी सांसदों को ₹15-20 करोड़ में खरीदा; भाजपा ने कहा – I.N.D.I.A. गठबंधन में फूट |