: राजस्थान दिवस 2026: जैसलमेर का ऐतिहासिक निर्णय जिसने भारत में जोधपुर-बीकानेर को जोड़ा

राजस्थान दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि उस राष्ट्रभक्ति की याद है जिसने पाकिस्तान के मंसूबों को मिट्टी में मिला दिया। 1948 में आजादी के बाद पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना ने जैसलमेर को पाकिस्तान में विलय करने के लिए हर संभव दांव-पेच किए। उन्होंने अपने मंत्री हासम सिलावटा को विशेष विमान से जैसलमेर भेजा और महारावल जवाहर सिंह के सामने ‘कोरा कागज’ और ‘मनचाही शर्तें’ का प्रस्ताव रखा। संदेश स्पष्ट था – महारावल अपनी शर्तें लिख दें, बस जैसलमेर पाकिस्तान में शामिल हो जाए।

महारावल जवाहर सिंह ने हासम सिलावटा को अपने दीवान से मिलने को कहा, और दीवान ने प्रस्ताव को खारिज कर हासम को कड़ी फटकार दी। हासम खाली हाथ लौट गए। इसके बाद जिन्ना ने महारावल गिरधर सिंह के सामने वही प्रस्ताव रखा, लेकिन जवाब साफ था – जैसलमेर भारत के साथ खड़ा रहेगा। इस अडिग निर्णय ने जोधपुर और बीकानेर रियासतों के लिए भी मार्ग प्रशस्त किया। मार्च 1949 में जैसलमेर सहित कई रियासतों के एकीकरण के साथ ‘वृहद राजस्थान’ का गठन हुआ।

आज जैसलमेर भारत की पश्चिमी सीमा का अभेद्य दुर्ग है, जहां भारतीय सेना और बीएसएफ के जवान मरुधरा की रक्षा कर रहे हैं। 50 डिग्री की गर्मी में पवन चक्कियां बिजली उत्पादन कर रही हैं, रेतीले टीले और सोनार किले की चमक इसे ग्लोबल टूरिज्म हब बनाती हैं। सांस्कृतिक और सामरिक दृष्टि से जैसलमेर राजस्थान की पहचान है।

Category Tags: इतिहास, राजस्थान दिवस, जैसलमेर, भारत-पाकिस्तान, रियासत, महारावल, राष्ट्रीय एकीकरण, सांस्कृतिक विरासत

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |