पुलिस के अनुसार कोटा जिले के आलनिया निवासी शोभा बाई अपने रिश्तेदार खुमान उर्फ बबलू के साथ रामकुंड बालाजी के दर्शन करने गई थीं। दर्शन के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब 8 बजे झालरापाटन क्षेत्र में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास उनकी बाइक सामने से तेज रफ्तार में आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दूसरी बाइक पर मध्य प्रदेश के पिपलिया गरोठ निवासी 35 वर्षीय महावीर सवार था, जो फर्नीचर का काम करता था।
टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत एसआरजी चिकित्सालय झालावाड़ पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने महावीर को मृत घोषित किया। खुमान का इलाज चल रहा था लेकिन देर रात करीब 3 बजे उनकी भी मौत हो गई। शोभा बाई की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मृतकों के शव परिजनों को सौंप दिए। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का कारण माना जा रहा है। दोनों मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में मातम का माहौल छा गया है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.