इसी सिलसिले में राजस्थान के रहने वाले भंवरलाल जयदेव भागरिया सूरत शहर की बकरा मंडी में व्यापार करने पहुंचे। त्योहार के सीजन में मंडी में काफी चहल-पहल थी। इस दौरान तीन स्थानीय युवक उनके पास आए और उनकी दो बकरियों को खरीदने के लिए सौदा तय किया। लेकिन बाद में पता चला कि लेन-देन के लिए इस्तेमाल किए गए नोट नकली थे, जिससे भंवरलाल जयदेव भागरिया को ठगी का सामना करना पड़ा। सूरत पुलिस महकमे ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.