25 मई 2026 को पदमपुर निवासी विनय कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनका बेटा कपिल जिन्दल श्रीगंगानगर की एसएसबी रोड पर मेडिकल व्यवसाय करता था और मीरा चोक के पास शंकर कॉलोनी में किराए के मकान में रह रहा था। कमरे में खून फैला मिला और महिला गायब थी। शुरुआती जांच में महिला ने झूठी कहानी सुनाई कि पांच लोगों ने कपिल को जबरन उठाकर ले लिया।
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि कपिल जिन्दल पिछले दो महीनों से सुखविंद्र कौर के साथ लिव-इन में रह रहा था। राधिका ने अपने बेटों गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी और अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी, और दामाद गुरदर्शन सिंह के साथ मिलकर कपिल के अपहरण और हत्या की योजना बनाई। 23-24 मई की रात आरोपियों ने पहले कपिल के साथ मारपीट की, फिर अपहरण कर शव श्रीगंगानगर। जवाहरनगर थाना क्षेत्र में युवक कपिल जिन्दल के अपहरण और हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा किया। जांच में सामने आया कि मृतक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही महिला सुखविंद्र कौर उर्फ राधिको इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया।
जवाहरनगर थाना प्रभारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मुखबिर तंत्र के जरिए आरोपियों तक पहुँच बनाई। गिरफ्तार आरोपी हैं: पंजाब के मुक्तसर निवासी सिंकंदर सिंह (32), सतपाल सिंह (38), गुरप्रीत सिंह उर्फ बंटी (31), अमनदीप सिंह उर्फ बॉबी (31), राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी गुरदर्शन सिंह (29) और श्रीगंगानगर निवासी सुखविंद्र कौर उर्फ राधिका (40)।
इस पूरे प्रकरण में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष और मीरा चौक क्षेत्र की पूर्व पार्षद कमला बिश्नोई की भूमिका अहम रही। घटना स्थल पर परिजनों की शिकायत पर उन्होंने पूर्व मंत्री सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी से संपर्क कर एसपी को घटना की जानकारी दी। सीसीटीवी फुटेज से पुष्टि हुई कि दो कारों में पांच लोग आए और पांच मिनट में कपिल को बांधकर ले गए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.