जस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई में बसवा थाना क्षेत्र के पंडितपुरा रोड पर बाइक चोरी के शक में भीड़ ने दिनेश मीणा नामक युवक को पकड़कर बेरहमी से पीटा और पेड़ से बांध दिया। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया। परिजन और ग्रामीण पिछले 18 घंटे से उप-जिला अस्पताल परिसर में शव को मोर्चरी के बाहर रखकर धरने पर बैठे हैं। एफआईआर दर्ज कर 9 लोगों को आरोपी बनाया गया। परिजन और ग्रामीण पोस्टमार्टम से इनकार कर रहे हैं और प्रशासन को सुबह 10 बजे तक अल्टीमेटम दिया गया।
परिजनों की मुख्य पांच मांगें हैं:
घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया। बांदीकुई तहसीलदार और एएसपी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस एएसपी शंकरलाल मीणा ने बताया कि वायरल वीडियो के आधार पर 12 संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
पूर्व विधायक जी.आर. खटाना भी उप-जिला अस्पताल पहुंचे और मृतक परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढाढस बंधाया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अपराधियों को जल्द सलाखों के पीछे भेजने और क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण की मांग की।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.