केंद्र सरकार ने अन्य राज्यों के कैडर में कार्यरत दो IAS अधिकारियों को राजस्थान कैडर में स्थानांतरित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। यह स्थानांतरण विवाह के आधार (मैरिज ग्राउंड) पर किया गया है। 2020 बैच के अभिषेक जैन को असम-मेघालय कैडर से राजस्थान कैडर में स्थानांतरित किया गया है। उनका विवाह राजस्थान कैडर की IAS अधिकारी आराधना चौहान से हुआ है।
इसके अलावा, 2023 बैच की आईएएस अधिकारी अदिति वर्षणे (अदिति वैष्णव) को गुजरात कैडर से राजस्थान कैडर में स्थानांतरित किया गया है। उनका विवाह राजस्थान कैडर के IAS अधिकारी माधव भारद्वाज से हुआ है। दोनों स्थानांतरणों के आदेश DoPT के आधिकारिक पोर्टल पर प्रकाशित किए गए हैं और आवश्यक NOC तथा राज्य सरकारों से अनुमोदन लेने के बाद लागू किए गए।
अखिल भारतीय सेवा नियमों के अनुसार, अलग-अलग कैडर के अधिकारी विवाह करने पर अपने जीवनसाथी के साथ रहने और कार्य करने हेतु इंटर-कैडर ट्रांसफर की विशेष सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इस फैसले से राजस्थान प्रशासनिक व्यवस्था में नई ऊर्जा और अनुभव मिलेगा, साथ ही दोनों अधिकारियों को पारिवारिक संतुलन बनाने में मदद मिलेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.