राजमंदिर की गोल्डन जुबली पर सिने लवर्स के लिए मुफ्त फिल्में

विश्व प्रसिद्ध राजमंदिर जयपुर 1 जून को अपनी गोल्डन जुबली मना रहा है। इसका उद्घाटन 1 जून 1976 को तत्कालीन मुख्यमंत्री हरिदेव जोशी ने किया था। वर्ष 1976 में यहां पहली फिल्म ‘चरस’ लगी थी, जिसमें धर्मेन्द्र देओल और हेमा मालिनी मुख्य भूमिका में थे। राजमंदिर के मैनेजर अशोक तंवर और इंचार्ज अंकुर खंडेलवाल ने बताया कि गोल्डन जुबली पर सिने लवर्स को पांच फिल्में मुफ्त दिखाई जाएंगी:

  • चुपके चुपके: सुबह 8 बजे
  • हम आपके हैं कौन: सुबह 11 बजे
  • राम तेरी गंगा मैली: दोपहर 3 बजे
  • दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे: शाम 6:30 बजे
  • जिंदगी ना मिलेगी दोबारा: रात 10:30 बजे

सिने लवर्स ने राजमंदिर से जुड़ी यादें साझा की। वर्ष 1989 में ‘मैंने प्यार किया’ फिल्म देखने के लिए राकेश शर्मा 9 बार गया, लेकिन टिकट नहीं मिली। वर्ष 1977 में ‘अमर अकबर एंथोनी’ फिल्म देखने गए दुर्गेश गुरबानी ने बताया कि उन्हें टिकट नहीं मिली, और वह बहुत रोए।

वर्ष 2023 में ‘एवरग्रीन देवानंद म्यूजिक नाइट’ आयोजन में हेमा मालिनी को लाइव देखने का मौका मिला। नवीं कक्षा में अजय भटनागर ने पहली बार ‘नसीब’ फिल्म देखी, जबकि टिकट नहीं मिलने पर रो पड़े। किशोर झा ने ‘राम तेरी गंगा मैली’ 100 दिन पूरे होने पर देखी।

‘चरस’ फिल्म देखने के अनुभव में हरीश शर्मा ने बताया कि टिकट के लिए भीड़ बहुत थी, पुलिस ने घोड़ों पर सवार होकर भीड़ हटाई। बी.के. शर्मा ने ‘प्रेम गीत’ फिल्म बॉक्स केबिन में देखने का अनुभव साझा किया। अनूप और सुमन धारवाल ने पहली बार ‘अनुरोध’ फिल्म देखी और राजमंदिर की खुशबू, भव्य इंटीरियर और माहौल की तारीफ की।

प्रीति अग्रवाल ने बताया कि राजमंदिर जयपुर की शान और यादों का हिस्सा है। सुदीप शर्मा ने 1986 में बड़े भाई के साथ पहली बार राजमंदिर देखा और अब भी महीने में एक बार परिवार के साथ आते हैं।

राजमंदिर न केवल फिल्म देखने की जगह है, बल्कि सिनेमा प्रेमियों के दिलों में भावनाओं और यादों का घर भी है। इसके भव्य माहौल, रंगीन लाइट्स, पर्दे का उठना, हलचल और रोशनी सबकुछ इसे खास बनाते हैं। सिनेमा हॉल की खूबसूरती और यहां बिताए गए पल सिने लवर्स के दिलों में आज भी बसी हुई हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: CM का विपक्ष पर बड़ा हमला, डोटासरा बोले- “दिल्ली की पर्ची पढ़ रहे हैं मुख्यमंत्री!” |