मौसम विभाग ने रविवार सुबह 4 बजे 3 घंटे का डबल अलर्ट जारी किया। इसके तहत नागौर, डीडवाना-कुचामन और अजमेर जिलों में कहीं-कहीं तेज मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। साथ ही 60-80 किमी/घंटा की रफ्तार से तूफानी हवा चलने की आशंका है। मौसम विभाग ने इन जिलों में हल्की से मध्यम मेघगर्जन/गरज-चमक के साथ अचानक तेज हवाएं 30-40 किमी/घंटा की गति से चलने और हल्की से मध्यम बारिश होने का येलो अलर्ट जारी किया है। आमजन को सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है। मौसम केंद्र जयपुर ने इन शहरों में तेज अंधड़ और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हवा की रफ्तार 60-70 किमी/घंटा रहने की संभावना है। तेज अंधड़ के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी भी दी गई है।
पिछले दो दिनों से चल रहे आंधी-बारिश के दौर के चलते शनिवार को जयपुर, बीकानेर, झुंझुनूं, संगरिया, चूरू, सीकर, फलोदी, नागौर, बाड़मेर, अलवर, उदयपुर, जोधपुर और भीलवाड़ा समेत कई जिलों में दोपहर बाद अचानक धूल भरी आंधी और तेज बारिश हुई। बीकानेर, चूरू और नागौर में जीरो विजिबिलिटी देखी गई। मौसम विभाग ने आगामी चार-पांच दिन आंधी-तूफान जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और गर्मी से राहत मिलेगी।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.