जयपुर के हिरनोदा में राजस्थान की आर्थिक तस्वीर बदलने की उम्मीदों के साथ थार ड्राई पोर्ट का शुभारंभ किया गया। यह प्रोजेक्ट राइजिंग राजस्थान और पीएम गति शक्ति मिशन के तहत विकसित किया गया है और मरुधरा के व्यापार को सीधे समुद्री पोर्ट से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होने वाले थे, लेकिन तेज बारिश के कारण वे नहीं पहुंच सके।
समारोह में उद्योग मंत्री कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ ने इसे विकसित भारत की नींव बताया और कहा कि राजस्थान आज बिजनेस और लॉजिस्टिक्स के लिए देश का बेहतरीन विकल्प बन गया है। जयपुर ग्रामीण सांसद राव राजेंद्र सिंह ने कहा कि यह नवाचार प्रदेश में औद्योगिक क्रांति लेकर आएगा। राज्य मंत्री के.के. विश्नोई ने कहा कि आने वाले समय में राजस्थान को तेजी से बढ़ते हुए देखा जाएगा।
इस पोर्ट से प्रदेश के छोटे और बड़े निर्यातकों की ट्रांसपोर्टेशन लागत और समय में भारी कमी आएगी। इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत होने से देश-विदेश की बड़ी कंपनियां राजस्थान में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स लगाने के लिए आकर्षित होंगी। इस परियोजना से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से 5,000 से अधिक रोजगार सृजन होने का दावा किया गया है।
लॉजिस्टिक्स पार्क की खास बातें:
इस पोर्ट से हैंडीक्राफ्ट, गारमेंट और मार्बल जैसे उद्योग सीधे ट्रेनों के माध्यम से मुंद्रा और कांडला पोर्ट तक पहुंच सकेंगे, जिससे राजस्थान के व्यापार और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.