डूंगरपुर में अवैध पेट्रोल बिक्री, ग्रामीण इलाकों में कालाबाजारी चरम पर

डूंगरपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में पेट्रोल और डीज़ल की कालाबाजारी चरम पर है। सड़क किनारे किराना दुकानों, चाय की थड़ी और अस्थायी केबिनों में खुलेआम पेट्रोल-डीजल बेचा जा रहा है। नियमों के अनुसार पेट्रोल पंपों से कैन या बोतलों में ईंधन देने पर सख्त प्रतिबंध है, लेकिन कुछ लोग मुनाफाखोरी के लिए नियम तोड़ रहे हैं।

ग्रामीण इलाकों में वैध पेट्रोल पंप नहीं होने के कारण दुकानदार ईंधन को कैन में भरकर 130-150 रुपए प्रति लीटर में बेच रहे हैं, जबकि पंप से खरीदे जाने पर कीमत कम होती है। गुजरात सीमा से सस्ता ईंधन लाकर महंगे दामों पर बेचा जा रहा है, जिससे मुनाफा दोगुना हो जाता है।

प्रशासनिक अधिकारी हालाकि स्थिति से वाकिफ हैं, लेकिन कार्रवाई कम हो रही है। नियमों के अनुसार अब सभी पेट्रोल पंप संचालकों को पाबंद किया जाएगा और खुले में नियमों के परे बिक्री की जांच टीम के जरिए की जाएगी।

राजस्थान में 1 जून 2026 को पेट्रोल का औसत भाव ₹113.46 प्रति लीटर है। जयपुर में ₹112.76, श्रीगंगानगर और डूंगरपुर में ₹114.15 प्रति लीटर, बाड़मेर में ₹114.15, भरतपुर ₹112.56, भीलवाड़ा ₹113.28 और बीकानेर ₹114.14 प्रति लीटर दर्ज किया गया।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |