टिहरी में सड़क हादसा, जैसलमेर के तीन पर्यटकों की मौत, चार लापता State: उत्तराखंड

  • उत्तराखंड के टिहरी जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में जैसलमेर निवासी तीन पर्यटकों की मौत हो गई, जबकि चार लोग लापता हैं। एक बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा देवप्रयाग क्षेत्र के साकनीधार स्थित गंगा दर्शन होटल के पास हुआ, जहां पर्यटकों से भरी कार अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में अलकनंदा नदी में गिर गई।

जानकारी के अनुसार जैसलमेर से उत्तराखंड घूमने आए आठ लोग कार में सवार होकर हरिद्वार की ओर जा रहे थे। सुबह देवप्रयाग के पास अचानक वाहन चालक का नियंत्रण हट गया और कार सड़क से नीचे फिसलते हुए सीधे अलकनंदा नदी में जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि वाहन नदी के तेज बहाव में पूरी तरह डूब गया।

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। राहत दल ने नदी से तीन लोगों के शव बरामद किए। मृतकों की पहचान जैसलमेर के दरिया नाथ बावड़ी निवासी कमला, अखिलेश और दिनेश के रूप में हुई है। घायल आयुष्मान को पहले श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए ऋषिकेश रेफर कर दिया गया।

चार लोगों (गुड्डी देवी, जाह्ववी, नंबरदार और एक अन्य व्यक्ति) की तलाश जारी है। इनके नदी में बह जाने की आशंका जताई जा रही है। लापता लोगों की तलाश के लिए विशेष बचाव अभियान चलाया जा रहा है और गोताखोरों की मदद से नदी के विभिन्न हिस्सों में खोजबीन की जा रही है।

हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। राज्य आपदा मोचन बल की व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला इकाइयों की तीन टीमें बचाव कार्य में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार घटनास्थल पर गहरी खाई और नदी का तेज बहाव राहत कार्य में बड़ी चुनौती बना हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि वाहन तेज गति में था, जिसके कारण चालक नियंत्रण खो बैठा। प्रशासन का कहना है कि लापता लोगों की तलाश पूरी होने तक बचाव अभियान लगातार जारी रहेगा।

  •  

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |