डूंगरपुर में युवक को विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की ठगी

  • डूंगरपुर। जिले के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र के कनबा गांव में एक युवक को सुनहरे भविष्य का सपना दिखाकर विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। शातिर ठग ने युवक को वर्क वीजा के बजाय टूरिस्ट वीजा पर हांगकांग भेज दिया, जहां वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद स्थानीय पुलिस ने उसे अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पिता ने मंगलवार को डूंगरपुर जिला पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर न्याय और कार्रवाई की गुहार लगाई।

परिवाद में बिलपन निवासी गौतम पुत्र कचरा पटेल ने बताया कि वह कनबा गांव में लकड़ी के कारखाने में मजदूरी करता है। आरोपी ओमप्रकाश कलाल ने उसके बेटे दिलीप को नीदरलैंड भेजने और वहां अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया। इसके लिए प्रारंभिक 75 हजार रुपए मांगे गए, जो गौतम ने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। 8 महीने तक कुछ नहीं होने पर आरोपी ने नया पैंतरा बदलते हुए दावा किया कि हांगकांग भेजा जाएगा, इसके लिए 7.5 लाख रुपए और चाहिए। बेटे के भविष्य की खातिर गरीब पिता ने गांव वालों से भारी ब्याज पर यह रकम उधार लेकर आरोपी को सौंप दी।

दिल्लीप को हांगकांग की फ्लाइट में बिठा दिया गया, लेकिन उसे धोखे से वर्क परमिट के बजाय केवल टूरिस्ट वीजा दिया गया। वीजा समाप्त होने के बाद हांगकांग पुलिस ने उसे अवैध रूप से देश में रहने और घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। विदेशी पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

बेटे की गिरफ्तारी की खबर मिलते ही पिता गौतमलाल ने आरोपी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन ठगी का खुलासा होने के डर से आरोपी फरार हो गया। कर्ज और बेटे की सुरक्षा को लेकर चिंतित पिता ने अब डूंगरपुर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | राजस्थान वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026: ऑनलाइन आवेदन शुरू | | JDA के नोटिस के बावजूद चल रहा “Boss Cafe” का रूफटॉप रेस्टोरेंट, स्टे की आड़ में नियमों को चुनौती? | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |