सब-इंस्पेक्टर भर्ती-2025 में राज्य के गृह (ग्रुप-1) विभाग के अंतर्गत उप निरीक्षक (ए.पी.) नॉन-शेड्यूल एरिया के पदों में कुल 61 नए पद जोड़े गए हैं। इस वृद्धि के बाद नॉन-शेड्यूल एरिया कैटेगरी में सब-इंस्पेक्टर के कुल पदों की संख्या 896 से बढ़कर 957 हो गई है। अन्य श्रेणियों और पूर्व विज्ञापित पदों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। उप निरीक्षक (एपी) शेड्यूल एरिया, सहरिया क्षेत्र, उप निरीक्षक (आईबी) और प्लाटून कमांडर (आरएसी) के पदों की प्रक्रिया पूर्व निर्धारित नियमों के अनुसार जारी रहेगी।
सहायक अभियंता भर्ती-2024 के अंतर्गत जल संसाधन विभाग में सहायक अभियंता-सिविल के पदों में कुल 23 नए पद जोड़े गए हैं। इससे एईएन सिविल के पदों की संख्या 156 से बढ़कर 179 हो गई है।
पदों में हुई वृद्धि के बाद सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और एमबीसी वर्ग के पुरुष और महिलाओं के लिए आरक्षित सीटों का गणित बदल गया है। आयोग ने नए और संशोधित वर्गवार वर्गीकरण की पीडीएफ फाइल अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक कर दी है। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे इसे ध्यानपूर्वक अध्ययन करें और अपनी तैयारी मजबूत करें।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.