यह बात इस लिहाज से महत्वपूर्ण है क्योंकि राजस्थान में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री गहलोत और उपमुख्यमंत्री पायलट के बीच झगड़े के कारण पिछली बार चुनाव हार गया था। पुष्कर के प्रशिक्षण शिविर में राहुल गांधी ने सभी नेताओं से एकजुट रहने का संदेश दिया और कहा कि आपसी खींचतान संगठन को कमजोर करती है।
गोविंद सिंह डोटासरा ने एनडीटीवी को बताया कि राहुल गांधी का यह संदेश उनके लिए सकारात्मक है और इसे सभी राज्यों में लागू होना चाहिए। डोटासरा ने गहलोत-पायलट विवाद का समय से जोड़कर न देखने की बात कही और कहा कि हम सभी बड़े नेताओं को साथ लेकर चल रहे हैं।
पुष्कर बैठक में कई नेताओं ने राहुल गांधी से कहा कि पार्टी को युवा नेतृत्व पर भरोसा बढ़ाना चाहिए। यदि राजस्थान में कांग्रेस को फिर सत्ता में आना है, तो युवा चेहरों को अधिक जिम्मेदारी दी जानी चाहिए। डोटासरा वर्तमान में छह साल से प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष हैं। चर्चा है कि राहुल गांधी राजस्थान कांग्रेस संगठन में फेरबदल कर सकते हैं।
चर्चाओं के अनुसार, सचिन पायलट या उनके करीबी को राजस्थान अध्यक्ष बनाया जा सकता है, और मीणा समुदाय के किसी नेता को भी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राहुल गांधी को तय करना है कि सचिन पायलट और अशोक गहलोत की राजस्थान में क्या भूमिका होगी। पिछले फैसलों की तरह, राजस्थान में भी नए दिशा-निर्देश लिए जा सकते हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.