जयपुर। राजस्थान में आज भी आंधी और बारिश का दौर जारी है। बुधवार को मौसम थोड़ी देर के लिए साफ रहा और कई जिलों में तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन शाम तक मौसम फिर करवट लेने लगा। राजधानी जयपुर समेत कई जिलों में काले बादल छाने लगे और कई जगह हल्की बरसात और तेज आंधी हुई।
मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय बताया गया है। इसके कारण आज बीकानेर, जयपुर, भरतपुर और अजमेर संभाग के कुछ हिस्सों में तेज आंधी और बारिश की गतिविधियों में वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान 60 से 70 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से तेज अंधड़ के साथ बारिश होने की संभावना है, जिससे गर्मी से राहत मिल रही है।
पिछले 24 घंटे में जैसलमेर 43.7 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। बीकानेर में 43.6, श्रीगंगानगर में 43.3, फलोदी में 42.8 और जोधपुर में 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने आज बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर, उदयपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही अजमेर, अलवर, ब्यावर, भरतपुर, दौसा, डीग, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, खैरथल तिजारा, कोटपुतली बहरोड़, सवाईमाधोपुर, सीकर, टोंक, डीडवाना कुचामन और नागौर जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।
राजस्थानवासियों को सुरक्षित रहने और अचानक मौसम बदलने से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी गई है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.