राजस्थान राज्यसभा चुनाव 2026: कांग्रेस ने फिर से नीरज डांगी को बनाया उम्मीदवार

राजस्थान से होने वाले आगामी राज्यसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस पार्टी ने वरिष्ठ और अनुभवी नेता नीरज डांगी को फिर से राज्यसभा उम्मीदवार घोषित किया है। राज्य की तीन राज्यसभा सीटों में से कांग्रेस की एक सीट पर जीत तय मानी जा रही है।

नीरज डांगी को पार्टी आलाकमान ने उनके संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और बेहतरीन कार्यों के आधार पर दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। उन्हें राजस्थान कांग्रेस में एक अनुशासित, समर्पित और साफ-सुथरी छवि वाला नेता माना जाता है। वे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और भरोसेमंद सिपहसालार भी हैं।

नीरज डांगी का जन्म 4 नवंबर 1970 को जयपुर में हुआ। उनके पिता स्वर्गीय दिनेश राय डांगी राजस्थान सरकार में राज्य मंत्री रह चुके हैं। नीरज डांगी ने छात्र जीवन से ही राजनीति में कदम रखा और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी कर्नाटक से सिविल इंजीनियरिंग (B.E.) में डिस्टिंक्शन प्राप्त की। वे 2002 में राजस्थान यूथ कांग्रेस के उपाध्यक्ष बने और 2004-2009 तक इसके प्रदेशाध्यक्ष रहे।

नीरज डांगी को 2003, 2008 और 2018 में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया गया था। हालांकि, उन्होंने स्थानीय गुटबाजी और मामूली वोट अंतर के कारण जीत नहीं पाई। लगातार हार के बावजूद उन्होंने पार्टी का साथ नहीं छोड़ा। उनकी निष्ठा का इनाम उन्हें 2020 में मिला जब उन्हें पहली बार राज्यसभा भेजा गया। अब 2026 में कांग्रेस ने उन्हें दोबारा राज्यसभा का टिकट दिया है।

नीरज डांगी की राजनीतिक सक्रियता, दलित और अनुसूचित जाति वर्गों के कल्याण पर उनके कार्य और संगठन में उनके अनुभव को देखते हुए उनकी इस नियुक्ति को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में ईदगाह चौराहे से जैन भवन तक वन-वे व्यवस्था लागू, गलत दिशा में जाने पर पंचर होगा टायर | जयपुर पंचायत चुनाव: सुबह 10 बजे तक 14.70% मतदान, 22 जिला परिषद और 146 पंचायत समिति वार्डों में वोटिंग | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: सुबह 10 बजे तक बीकानेर में 14.78% मतदान, कई जगह EVM में खराबी | टेलीकॉम सेक्टर में नई तकनीकों की टेस्टिंग होगी आसान, सरकार ने जारी किए नए नियम | पंचायत चुनाव के पहले चरण में EVM में खराबी, जयपुर के कालवाड़ में 45 मिनट रुका मतदान | जयपुर में कांग्रेस का तीन दिन से जारी धरना खत्म, रितु बराला मामले में पुलिस से बनी सहमति; अब अदालत जाएगी कांग्रेस | दिल्ली: प्रधानमंत्री स्कॉलरशिप योजना के तहत जवानों के बच्चों को मिलेगी आर्थिक मदद, 31 अक्टूबर तक आवेदन का मौका | पुलिस शहीद दिवस: जोधपुर में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, एक साल में देशभर के 154 पुलिसकर्मियों ने दिया बलिदान | राजस्थान में बदला मौसम, बारिश-ओलों के बाद फिर अलर्ट; 24 अक्टूबर से सक्रिय होगा नया वेदर सिस्टम | कोटा नाव हादसा: कोटा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान नाव पलटी, चार लापता लोगों की तलाश दूसरे दिन भी जारी |