जयपुर में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात का खुलासा, ताई की हत्या कर कुएं में फेंका शव

जयपुर के शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में बल्लुपुरा निवासी 53 वर्षीय बीना देवी बैरवा की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए मृतका के ही देवर के पुत्र सूरज बैरवा (24) और उसके साले विनोद बैरवा (24) को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी सूरज ने नशे और कर्ज के चलते चांदी के कड़े और अन्य जेवरात लूटने की नीयत से अपनी ताई की हत्या की साजिश रची थी।

11 जून को आरोपी ने महिला को घास काटने के बहाने ढूंढ नदी क्षेत्र में ले जाकर फावड़े से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी और धारदार हथियार से पैरों से चांदी के कड़े निकाल लिए। इसके बाद शव को पास ही गड्ढा खोदकर दफना दिया गया। लेकिन पकड़े जाने के डर से अगले दिन आरोपी ने अपने साले की मदद से शव को दोबारा बाहर निकालकर पत्थर से बांधकर करीब 60 फीट गहरे कुएं में फेंक दिया।

डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज के अनुसार, आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है। पुलिस ने लूटी गई चांदी की चूड़ियां भी बरामद कर ली हैं। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी नशे का आदी था और उस पर लगभग ढाई लाख रुपए का कर्ज था, जिसे चुकाने के लिए उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी ने क्राइम से जुड़े वीडियो और यूट्यूब कंटेंट देखकर पुलिस से बचने की योजना बनाई थी। उसे उम्मीद थी कि पुराने पारिवारिक विवाद के कारण जांच परिवार के अन्य सदस्यों की ओर मुड़ जाएगी, लेकिन तकनीकी जांच, साइबर विश्लेषण और मनोवैज्ञानिक पूछताछ के आधार पर पुलिस ने पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया।

इस घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी, मृतका के परिजनों को मुआवजा और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |