राजस्थान लैब असिस्टेंट 2018 भर्ती घोटाला: OMR स्कैनिंग में बड़ा फर्जीवाड़ा, SOG ने दो आरोपी किए गिरफ्तार

राजस्थान प्रयोगशाला सहायक सीधी भर्ती परीक्षा-2018 में OMR शीट स्कैनिंग के दौरान बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। इस मामले में एसओजी (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने दो अभ्यर्थियों को गिरफ्तार किया है, जिन्होंने स्कैनिंग एजेंसी के कर्मचारियों की मिलीभगत से अपने वास्तविक अंकों में हेराफेरी कराकर अंतिम चयन सूची में स्थान हासिल किया था।

जांच में सामने आया कि एक अभ्यर्थी के वास्तविक 4 अंक थे, जिन्हें गलत तरीके से बढ़ाकर 165 अंक दिखाया गया, जबकि दूसरे अभ्यर्थी के केवल 2 अंक थे, जिन्हें 191 अंक दर्शा दिया गया। यह हेराफेरी OMR शीट स्कैनिंग के दौरान की गई थी।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल के अनुसार, स्कैनिंग एजेंसी राहव लिमिटेड के कुछ कर्मचारियों ने अभ्यर्थियों से मिलीभगत कर OMR शीट में छेड़छाड़ की और उन्हें अनुचित लाभ पहुंचाया। जांच में यह भी सामने आया कि कुल 27 अभ्यर्थियों की OMR शीट में गड़बड़ी कर उनके अंक बढ़ाए गए थे।

इस मामले में पूर्व में एजेंसी के कर्मचारी विनोद कुमार गौड़, शादान खान और कंपनी के कार्यकारी निदेशक रामप्रवेश सिंह को भी गिरफ्तार किया जा चुका है।

हालिया कार्रवाई में करौली जिले के टोडाभीम क्षेत्र निवासी महेंद्र कुमार मीणा और दौसा जिले के मंडावर क्षेत्र निवासी देवेंद्र सिंह गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संलिप्त व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन जांच की जा रही है।

एसओजी टीम अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है और पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है, जिससे भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

 

 

 

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
सीकर में सोशल मीडिया फ्रेंड पर 39 वर्षीय महिला से रेप का आरोप, नाबालिग बेटी से भी छेड़छाड़; घर से सामान चोरी करने का भी दावा | जोधपुर में नाबालिग भतीजियों से छेड़छाड़ का विरोध करना पड़ा भारी, चाचा पर हमला; डंपर से कुचलने की कोशिश, हवाई फायरिंग से फैलाई दहशत | जयपुर में हिस्ट्रीशीटर विजय बाजिया की सवा मिनट में हत्या, कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार; 7 साल पुरानी रंजिश में मर्डर, सरपंच का चुनाव लड़ना चाहता था | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने BSF की महिला जवानों संग मनाई भाई दूज, तनोट माता मंदिर में किए दर्शन | एयरटेल रिचार्ज प्लान: 349 रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं! एयरटेल ने वापस लॉन्च किया 299 रुपये वाला प्लान, जानें क्या मिलेंगे फायदे | TNI आवाज़ डिजिटल न्यूज़ चैनल, हिंदी-उर्दू समाचार पत्र द अनकवर्ड अपडेट एवं आवाज़-ए-तसनीम, लाइफस्टाइल समाचार पत्र अर्बन वॉग तथा हिंदुस्तान पत्रिका मीडिया एंड ब्रॉडकास्टिंग परिवार की ओर से आप सभी को दीपावली के पावन पंचदिवसीय पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। धनतेरस, रूप चतुर्दशी, दीपावली, गोवर्धन पूजा एवं भाई दूज के शुभ अवसर पर मां लक्ष्मी एवं भगवान श्रीगणेश की कृपा आप सभी पर बनी रहे। यह पावन पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और नई खुशियों का संचार करे। प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और सकारात्मकता के दीप हर घर में प्रज्वलित हों। आप सभी का जीवन खुशियों और सफलता के प्रकाश से सदैव आलोकित रहे। | जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन |