बालोतरा में पुलिस की इंसानियत: 4 भाइयों की मौत के बाद पचपदरा पुलिस ने जुटाई आर्थिक मदद

बालोतरा जिले के पचपदरा थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार सगे भाइयों की मौत के बाद पुलिस ने मानवता की मिसाल पेश की है। 16 जून को रोडवेज बस और ऑल्टो कार की आमने-सामने टक्कर में जोगाराम, विश्राराम, रेखाराम और उदाराम की मौके पर ही मौत हो गई थी। चारों भाई रोजाना मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई।

हादसे के बाद पचपदरा पुलिस थाने की महिला SHO गीता चौधरी और स्टाफ ने संवेदनशीलता दिखाते हुए पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद के लिए पहल की। पुलिसकर्मियों ने स्वेच्छा से योगदान देकर कुल 55,400 रुपये की सहायता राशि जुटाई और पीड़ित परिवार के घर जाकर यह राशि सौंपी।

इस दौरान पुलिस ने परिजनों को ढांढस बंधाया और भरोसा दिलाया कि कठिन समय में प्रशासन उनके साथ खड़ा है। पुलिस की इस पहल से ग्रामीणों का आक्रोश भी काफी हद तक शांत हुआ और लोगों ने खाकी की इस मानवीय पहल की सराहना की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस का यह रूप सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं, बल्कि समाज के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना को भी दर्शाता है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |