दौसा–मनोहरपुर हाईवे पर मोबाइल नेटवर्क की बड़ी पोल खुली, TRIA ड्राइव टेस्ट में खामियां उजागर

दौसा और मनोहरपुर के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग पर मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी की वास्तविक स्थिति भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) द्वारा किए गए ड्राइव टेस्ट में सामने आई है। 62.2 किलोमीटर लंबे इस हाईवे रूट पर विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों—एयरटेल, जियो, वोडाफोन-आइडिया और बीएसएनएल—के नेटवर्क का विस्तृत परीक्षण किया गया, जिसमें कॉल सेटअप सफलता, कॉल ड्रॉप, सिग्नल क्वालिटी, डेटा स्पीड और नेटवर्क कवरेज जैसी महत्वपूर्ण तकनीकी जांच शामिल रही।

रिपोर्ट के अनुसार, हाईवे के कई हिस्सों में अब भी कमजोर नेटवर्क कवरेज और कॉल कनेक्टिविटी की समस्या बनी हुई है। कई स्थानों पर कॉल साइलेंस, सिग्नल फ्लक्चुएशन और नेटवर्क गैप जैसी समस्याएं दर्ज की गईं, जिससे यात्रियों और स्थानीय उपभोक्ताओं को असुविधा का सामना करना पड़ता है। डेटा स्पीड के मामले में 3.99 एमबीपीएस से लेकर 247.01 एमबीपीएस तक और अपलोड स्पीड 17.25 से 20.93 एमबीपीएस तक दर्ज की गई, जो नेटवर्क की असमान गुणवत्ता को दर्शाती है।

कॉल ड्रॉप आंकड़ों में एयरटेल का प्रदर्शन अपेक्षाकृत बेहतर रहा, जहां ड्रॉप कॉल शून्य दर्ज की गईं। जियो में 1 कॉल ड्रॉप, वोडाफोन-आइडिया में 2 कॉल ड्रॉप और बीएसएनएल में 6 कॉल ड्रॉप दर्ज की गईं, जो इस रूट पर नेटवर्क स्थिरता की चुनौती को उजागर करती हैं।

यह परीक्षण मनोहरपुर, नेकावाला, चिलपली मोड़, बलेरिया, एकसरा, पावटा, चतेरा, आंधी, राजनौला और आसपास के क्षेत्रों में किया गया, जहां ट्रैफिक और आर्थिक गतिविधियों में लगातार वृद्धि हो रही है।

Telecom Regulatory Authority of India की रिपोर्ट में कहा गया है कि डिजिटल कनेक्टिविटी के लिहाज से यह कॉरिडोर धीरे-धीरे बेहतर हो रहा है, लेकिन बढ़ते यातायात, औद्योगिक विकास और एक्सप्रेसवे उपयोग को देखते हुए कई हिस्सों में नेटवर्क क्षमता और कवरेज को मजबूत करने की तत्काल आवश्यकता है।

TRAI ने इस ड्राइव टेस्ट रिपोर्ट को सभी संबंधित टेलीकॉम ऑपरेटरों को भेजते हुए निर्देश दिए हैं कि वे चिन्हित कमजोर क्षेत्रों में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करें और कॉल क्वालिटी में सुधार सुनिश्चित करें।

राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अनुरोध पर यह पूरा परीक्षण किया गया था, जिसका उद्देश्य यात्रियों को निर्बाध और बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराना है। रिपोर्ट के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि आने वाले समय में इस हाईवे पर नेटवर्क सेवाओं में सुधार देखने को मिलेगा।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |