सीकर भवानी सिंह हत्याकांड में बड़ा फैसला, महिला सहित 4 आरोपियों को उम्रकैद

सीकर जिले के चर्चित भवानी सिंह हत्याकांड में अदालत ने गुरुवार को बड़ा फैसला सुनाया है। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय क्रम संख्या-2 ने एक महिला सहित चार आरोपियों को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। न्यायाधीश पूनम शर्मा ने यह फैसला सुनाते हुए दोषियों पर जुर्माना भी लगाया।

मामला नवंबर 2023 का है, जब नीमकाथाना क्षेत्र के ग्राम जीलो में भवानी सिंह की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था।

अभियोजन पक्ष ने अदालत में साक्ष्य और गवाहों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित किए। अदालत ने रविंद्र सिंह, जनक सिंह, दीपक सिंह और माया कंवर को हत्या का दोषी माना और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत खेत के रास्ते को लेकर हुई थी। आरोपी जनक सिंह खेत के बीच से रास्ता चाहता था, जबकि पहले से उसे बगल से रास्ता दिया गया था। इसी विवाद के दौरान ट्रैक्टर से हमला किया गया, जिसमें भवानी सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए और उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम बनाकर जांच की थी और सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब अदालत के फैसले के बाद पीड़ित पक्ष को न्याय मिला है।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |