झालावाड़ में गैंगस्टर स्टाइल शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी सहित 10 गिरफ्तार

झालावाड़ में जेल से रिहा होने के बाद गैंगस्टर स्टाइल में शक्ति प्रदर्शन करना और सोशल मीडिया पर रील बनाकर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। कोतवाली पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी सहित कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इस पूरे घटनाक्रम में इस्तेमाल की गई तीन कारों को भी जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, कबीर संजरी की रिहाई के दिन उसके करीब 20 से 25 साथी कई चारपहिया वाहनों के काफिले के साथ जिला कारागृह पहुंचे थे। वहां से निकलने के बाद सभी ने मिलकर एक बड़ा काफिला बनाया और शहर में शक्ति प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद यह काफिला झालावाड़ शहर के प्रमुख और व्यस्त बाजारों से होकर गुजरा, जहां युवकों ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए नारेबाजी की।

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो और रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया गया, जिसमें अपराधी छवि को दिखाकर और गैंग के प्रभाव का प्रदर्शन कर आमजन में भय और दहशत फैलाने की कोशिश की गई। वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस के संज्ञान में आया, जिसके बाद एसपी अमित कुमार ने इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागचंद मीणा और वृत्ताधिकारी हर्षराज सिंह खरेड़ा के सुपरविजन में कोतवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम ने वायरल वीडियो और तकनीकी जांच के आधार पर सभी आरोपियों की पहचान की और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी, उसका भाई अमन संजरी, आसिफ खान, फरहान खान, अमन खान, इमरान खान, राहिल, साहिल, आशी और इरफान उर्फ गुल्लू शामिल हैं। पुलिस अब इस मामले में अन्य संभावित लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया के जरिए अपराध का महिमामंडन करना, हथियार या गैंग का प्रदर्शन करना और दहशत फैलाने की कोशिश करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |