राजस्थान के जैसलमेर जिले के पोकरण कस्बे में फलसूंड रोड स्थित एक होटल में गैस सिलेंडर लीक होने से अचानक भीषण आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग जान बचाकर भागने लगे। इस हादसे में दो लोग प्रदीप और हुकमाराम गंभीर रूप से झुलस गए।
जानकारी के अनुसार, होटल में गैस सिलेंडर से लीक हो रही गैस ने अचानक आग पकड़ ली, जिससे आग तेजी से फैल गई। स्थानीय लोगों ने काफी प्रयास कर आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद नगरपालिका की दमकल मौके पर पहुंची और पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।
दोनों घायलों को तुरंत पोकरण के राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में कई होटलों में आग से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं, जिससे इस तरह की घटनाओं का खतरा बना रहता है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.