गडकरी के दौरे से पहले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, डंपर की टक्कर से 1 की मौत, कई घायल

कोटा/सुल्तानपुर। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार अलसुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक यात्री की मौत हो गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। हादसा सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के जालिमपुरा इंटरचेंज के पास हुआ, जहां सड़क किनारे खड़ी एक टूरिस्ट मिनी बस को पीछे से तेज रफ्तार डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी फैल गई।

बताया जा रहा है कि मिनी बस में करीब 30 यात्री सवार थे, जो उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अधिकांश यात्री दिल्ली जल बोर्ड के कर्मचारी थे। हादसे में 50 वर्षीय चरण सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कल्पना, गुड्डी, ओमबीर, उषा सहित कई यात्री घायल हो गए। चार गंभीर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया।

सूचना मिलते ही सुल्तानपुर थाना पुलिस और टोल एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को बस से निकालकर अस्पताल पहुंचाने में मदद की। खास बात यह है कि इसी दिन केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का निरीक्षण प्रस्तावित है। ऐसे में इस हादसे ने एक्सप्रेसवे की सुरक्षा व्यवस्था और लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |