ऊंटनी की डिलीवरी के नाम पर घूस, जैसलमेर में ACB का बड़ा एक्शन

राजस्थान के जैसलमेर से भ्रष्टाचार का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऊंट संरक्षण योजना के तहत मिलने वाली सरकारी अनुदान राशि दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने वाले पशु चिकित्सक और पशुधन निरीक्षक को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने पशुपालकों से चार हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

बाड़मेर एसीबी की कार्रवाई में जैसलमेर के सरकारी पशु चिकित्सालय में तैनात पशु चिकित्सक डॉ. राघव डोई और पशुधन निरीक्षक सोनू रैगर को गिरफ्तार किया गया है।

एसीबी को शिकायत मिली थी कि दोनों आरोपी ऊंट संरक्षण योजना के तहत मिलने वाली 20 हजार रुपये की सरकारी सहायता राशि जारी करवाने के बदले पशुपालकों से चार हजार रुपये की रिश्वत मांग रहे हैं। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाया।

जांच में सामने आया कि आरोपी सोनू रैगर पहले एक हजार रुपये ऑनलाइन ले चुका था। इसके बाद डॉक्टर राघव डोई के निर्देश पर तीन हजार रुपये नकद लिए गए। जैसे ही परिवादी ने नकद राशि सौंपी, एसीबी टीम ने सोनू रैगर को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में डॉक्टर की भूमिका सामने आने पर उसे भी हिरासत में ले लिया गया।

बताया जा रहा है कि पशुपालन विभाग की ऊंट संरक्षण योजना के तहत गर्भवती ऊंटनी के संरक्षण के लिए प्रसव से पहले और बाद में 10-10 हजार रुपये की दो किस्तों में सहायता दी जाती है। इसी योजना का लाभ दिलाने के नाम पर आरोपियों ने रिश्वत की मांग की थी।

एसीबी ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह भी जांच की जा रही है कि क्या इस तरह की रिश्वतखोरी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। मामले ने सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |