40 लाख की चोरी से टूटा परिवार, SP के सामने फूट पड़ा पीड़ित का दर्द

जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर में एक चोरी के पीड़ित परिवार की भावुक अपील ने सभी को भावुक कर दिया। जिला पुलिस अधीक्षक (SP) की जनसुनवाई के दौरान पीड़ित ने कहा, चोर चाहे कोई भी हो, उसे बख्शा नहीं जाना चाहिए। अगर इस चोरी में मेरे खुद के पिताजी या मेरा सगा भाई भी शामिल हो, तो पुलिस उन्हें भी गिरफ्तार करे।

पीड़ित ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि उसकी पत्नी सब्जियां बेचती हैं। दोनों ने वर्षों की मेहनत से अपनी बेटियों की शादी और भविष्य के लिए पैसे व गहने जोड़े थे।

करीब छह महीने पहले जैसलमेर शहर से लगभग पांच किलोमीटर दूर बड़ाबाग गांव स्थित उनके घर में चोरी हो गई। चोर घर से करीब 40 लाख रुपये से अधिक के सोने-चांदी के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार, बेटियों की शादी के लिए रखे गए गहने भी चोरी हो गए।

पीड़ित का कहना है कि घटना को छह महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस चोरों तक नहीं पहुंच सकी है। इसी वजह से उन्होंने जनसुनवाई में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि कानून सभी के लिए बराबर होना चाहिए और अपराधी चाहे कोई भी हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

मामले पर पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि पुलिस इस चोरी की जांच गंभीरता से कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच कई पहलुओं से जारी है। फिलहाल आरोपियों का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस की टीमें लगातार काम कर रही हैं और जल्द ही मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जाएगा।

अब इस गरीब परिवार को उम्मीद है कि पुलिस जल्द चोरी का खुलासा करेगी और उनकी मेहनत की कमाई वापस दिलाने के साथ दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिलेगी।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |