राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: आरक्षण प्रक्रिया तेज, कलेक्टरों और SDM को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी

यपुर: राजस्थान में प्रस्तावित पंचायत चुनाव 2026 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने चुनाव से पहले आरक्षण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों (SDM) को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। विभाग के आदेश के अनुसार अब जिला स्तर और उपखंड स्तर पर आरक्षण की लॉटरी की पूरी प्रक्रिया इन्हीं अधिकारियों की निगरानी में कराई जाएगी।

सरकार के निर्देशों के अनुसार जिला कलेक्टर जिला परिषद वार्ड, पंचायत समिति वार्ड और प्रधान पदों के आरक्षण का निर्धारण करेंगे। वहीं SDM ग्राम पंचायत वार्डों और सरपंच पदों के आरक्षण की प्रक्रिया पूरी करेंगे। हालांकि अंतिम आरक्षण सूची ओबीसी (राजनीतिक) आयोग की रिपोर्ट आने के बाद ही जारी होगी। आयोग की रिपोर्ट 5 अगस्त तक आने की संभावना है।

रिपोर्ट मिलने के बाद 15 अगस्त तक आरक्षण की लॉटरी पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके बाद राज्य निर्वाचन आयोग पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी करेगा। सरकार की योजना के अनुसार प्रदेश की 41 जिला परिषदों, 457 पंचायत समितियों और 14,403 ग्राम पंचायतों में चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव प्रक्रिया अगस्त से शुरू होकर नवंबर मध्य तक पूरी होने की संभावना है।

राज्य सरकार ने राजस्थान हाईकोर्ट को भी चुनावी तैयारियों की समयसीमा से अवगत कराया है। आरक्षण प्रक्रिया पूरी होते ही राज्य निर्वाचन आयोग चुनाव कार्यक्रम की औपचारिक घोषणा करेगा।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | | | | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! | राजस्थान हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 'आटा-साटा' प्रथा को बताया कानूनी व नैतिक रूप से दिवालिया, कहा- 'बेटी किसी सौदे की कीमत नहीं' | जेडीए की नाक के नीचे सरकारी जमीन पर फिर कब्जा, बुलडोजर चला… लेकिन अवैध कॉलोनी फिर खड़ी हो गई! |