पूर्व अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, SSB भर्ती में 50% पद होंगे आरक्षित

देश के पूर्व अग्निवीरों के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। गृह मंत्रालय (MHA) ने सशस्त्र सीमा बल (SSB) भर्ती नियम, 2026 में संशोधन करते हुए कॉन्स्टेबल (जनरल ड्यूटी) के 50% पद पूर्व अग्निवीरों के लिए आरक्षित कर दिए हैं। यह नई व्यवस्था राजपत्र (गजट) में अधिसूचना जारी होने के साथ ही लागू हो गई है।

नई भर्ती नीति के तहत पूर्व अग्निवीरों को केवल आरक्षण ही नहीं, बल्कि अधिकतम आयु सीमा में छूट भी मिलेगी। इसके अलावा भर्ती प्रक्रिया में कुछ चरणों से छूट देने का भी प्रावधान किया गया है, ताकि सेना में सेवा दे चुके युवाओं को केंद्रीय सुरक्षा बलों में दोबारा रोजगार का बेहतर अवसर मिल सके।

सरकार का कहना है कि यह कदम अग्निपथ योजना के तहत सेवा पूरी कर चुके युवाओं के पुनर्वास और रोजगार को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPFs) में भी इसी तरह की भर्ती व्यवस्था लागू की जा सकती है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |