जोधपुर में ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ को मिली नई रफ्तार, संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने किया वृक्षारोपण

जोधपुर/  राजस्थान सरकार के ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ अभियान के तहत रविवार को जोधपुर जिले की मानसरोवर कॉलोनी, पाल में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया और आमजन से अधिक से अधिक पेड़ लगाने का आह्वान किया।

मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि वन मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की साझा जिम्मेदारी है। यदि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण और सुरक्षित भविष्य देना है तो वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाना होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए कहा कि यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ मातृ सम्मान का भी प्रतीक बन चुका है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘मिशन हरियालो राजस्थान’ के तहत अगले पांच वर्षों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। अब तक करीब 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं, जबकि इस मानसून सीजन में 10 करोड़ पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

मंत्री ने कहा कि एक पौधा लगाना केवल पेड़ लगाना नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के जीवन, स्वच्छ हवा और पर्यावरण की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस मानसून में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़कर पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।

इस अवसर पर रावतराम बिंजारिया, जगदीश देवासी, श्रवण पटेल, कर्नल वीजी गोस्वामी, आरपी शर्मा, कुशाल सिंह राजपुरोहित, किशनसिंह चौहान, बाबूलाल देवासी और पुखराज सुथार सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |