श्रावण के पहले सोमवार पर मंडलनाथ महादेव मंदिर पहुंचे संसदीय कार्य मंत्री, किया दुग्धाभिषेक; प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर/जोधपुर, 3 अगस्त। श्रावण मास के प्रथम सोमवार के पावन अवसर पर संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने जोधपुर जिले के दईजर स्थित श्री मंडलनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का विधि-विधान से दुग्धाभिषेक और पूजा-अर्चना की। उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भोलेनाथ से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में "विकास भी, विरासत भी" की संकल्पना को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में श्रीराम मंदिर, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, केदारधाम पुनर्विकास और महाकाल लोक जैसे ऐतिहासिक विकास कार्यों ने देश की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत को नई पहचान दी है तथा सनातन संस्कृति को वैश्विक स्तर पर मजबूती मिली है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार भी धार्मिक पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण को प्राथमिकता दे रही है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश के प्रमुख धार्मिक और विरासत स्थलों के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं शुरू की गई हैं। पुष्कर, खाटूश्यामजी, नाथद्वारा और चित्तौड़गढ़ जैसे धार्मिक शहरों में हेरिटेज वॉक-वे का निर्माण कराया जा रहा है। वहीं पुष्कर, खाटूश्यामजी, देशनोक और डिग्गी के मुख्य प्रवेश मार्गों को मॉडल स्वरूप विकसित किया जा रहा है, ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना के तहत हजारों वरिष्ठ नागरिकों को हवाई यात्रा और वातानुकूलित ट्रेनों के माध्यम से देश के प्रमुख तीर्थस्थलों के दर्शन कराने की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

श्रावण सोमवार के अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भी भगवान शिव का जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |