राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 पर सख्ती, शिकायतों का प्रारंभिक स्तर पर ही हो समाधान: अंजलि राजोरिया

जयपुर में राज्य सरकार आमजन की शिकायतों के त्वरित, पारदर्शी और समयबद्ध समाधान को लेकर लगातार गंभीर नजर आ रही है। इसी क्रम में गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव श्रीमती अंजलि राजोरिया ने मंगलवार को राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा नागरिकों को समय पर राहत मिले।

निरीक्षण के दौरान श्रीमती राजोरिया ने सभी स्तर के अधिकारियों को जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से लेवल-1 अधिकारियों से कहा कि शिकायतों को अनावश्यक रूप से उच्च स्तर पर भेजने के बजाय प्रारंभिक स्तर पर ही उनका समाधान किया जाए। उनका कहना था कि इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आमजन को निर्धारित समय सीमा में राहत भी मिल सकेगी।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने पोर्टल पर दर्ज कई महत्वपूर्ण मामलों की व्यक्तिगत समीक्षा की और विशेष प्रकरणों में मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन से जुड़े इस महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।

उन्होंने बताया कि राजस्थान संपर्क पोर्टल (181) सरकार और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार विभिन्न विभागों के सचिव समय-समय पर कंट्रोल रूम पहुंचकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं, जिससे शिकायतों का त्वरित और प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो रहा है।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
जयपुर में ऑनलाइन गेमिंग की आड़ में सट्टेबाजी का खुलासा, 7 आरोपी गिरफ्तार; करोड़ों के लेनदेन का पता चला | राजस्थान में बढ़ने लगी सर्दी, सीकर-फतेहपुर में 12.5 डिग्री पहुंचा पारा; जयपुर में भी रातें ठंडी | राजस्थान में दिवाली पर सिर्फ 3 घंटे चला सकेंगे पटाखे, 7 और 8 नवंबर को मिलेगी छूट; सरकार ने जारी की गाइडलाइन | पहले वनडे में न्यूजीलैंड की खराब शुरुआत, 115 रन पर 6 विकेट गिरे; भारतीय गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन | श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार ब्लास्ट, ट्रेन उड़ाने की आशंका; 4 ट्रेनें रद्द | सीकर में चोरी और लापता होने की घटनाओं से मचा हड़कंप: 16 साल की नाबालिग लापता, घर से सोने-चांदी के जेवर चोरी; 13 बकरियां और गाय भी ले गए चोर | राजस्थान के सभी स्कूलों में लगेंगे 'शुगर बोर्ड': बच्चों को चम्मच से समझाई जाएगी कोल्ड ड्रिंक, चॉकलेट और बिस्किट में चीनी की मात्रा | राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज: दिन के तापमान में गिरावट, रात में कम हुई सर्दी; माउंट आबू सबसे ठंडा | अमेरिका के फ्लोरिडा में बड़ा विमान हादसा: रिहायशी इलाके के पास धमाके के साथ क्रैश हुआ बिजनेस जेट, 9 लोगों की मौत | जयपुर में 3 से 9 नवंबर तक स्लीपर बसों की एंट्री बंद, दिवाली पर ट्रैफिक पुलिस ने बदली व्यवस्था |