प्रदेश में रक्त की कमी नहीं होगी, हर ब्लॉक में लगेगा मासिक रक्तदान शिविर: गायत्री राठौड़

जयपुर में राजस्थान सरकार ने गंभीर ऑपरेशन और प्रसूताओं को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य श्रीमती गायत्री राठौड़ ने निर्देश दिए हैं कि प्रदेश के सभी राजकीय चिकित्सा संस्थान स्वैच्छिक रक्तदान को बढ़ावा दें और प्रत्येक ब्लॉक मुख्यालय पर हर महीने कम से कम एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाए। इसका उद्देश्य स्थानीय स्तर पर पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना है, ताकि प्रसूताओं और गंभीर मरीजों के परिजनों को रक्त के लिए भटकना न पड़े।

स्वास्थ्य भवन में आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि सभी रक्तदान शिविरों में केवल सरकारी ब्लड सेंटर की टीम द्वारा ही रक्त संग्रह किया जाए। साथ ही जिन ब्लड बैंकों में बड़ी मात्रा में रक्त नष्ट (डिस्कार्ड) हो रहा है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

उन्होंने सभी ब्लड सेंटरों को ई-रक्तकोष पोर्टल पर प्रतिदिन रक्त की उपलब्धता अपडेट करने के निर्देश दिए, ताकि पूरे प्रदेश में रक्त भंडारण की प्रभावी निगरानी हो सके। बैठक में बीकानेर, उदयपुर, बांसवाड़ा, जयपुर, जोधपुर और श्रीगंगानगर में दर्ज मातृ मृत्यु के मामलों की समीक्षा भी की गई तथा उपचार व्यवस्था में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा चिकित्सा संस्थानों में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति, दवाइयों और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता की समीक्षा करते हुए खराब उपकरणों की तत्काल मरम्मत या प्रतिस्थापन के निर्देश दिए गए। बरसात के मौसम को देखते हुए जर्जर सरकारी भवनों में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं को सुरक्षित भवनों में स्थानांतरित करने और सभी डिलीवरी पॉइंट पर आवश्यक संसाधन उपलब्ध रखने के भी निर्देश दिए गए, ताकि गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

Written By

DESK HP NEWS

Hp News

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
बीज घोटाले की जांच CBI से कराने की मांग, मंत्री किरोड़ी लाल मीणा CM भजनलाल शर्मा को लिखेंगे पत्र | Gen-Z IPS अभिजीत पाटील का कमाल: AI और NATGRID की मदद से गैंगस्टरों पर कसा शिकंजा | मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की भरतपुर को बड़ी सौगात, 1,186 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण | जनजातीय क्षेत्रों के विकास को नई गति, 196.39 करोड़ रुपये के वार्षिक प्रस्तावों को मिली मंजूरी | इकोलॉजिकल ज़ोन में 'अयोध्या नगर'! 42 बीघा कृषि भूमि पर धड़ल्ले से प्लॉटिंग, जेडीए आखिर खामोश क्यों? | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | मीना पालड़ी में चार भूखंड जोड़कर दुकानों का निर्माण! अवैध निर्माण पर JDA की चुप्पी सवालों के घेरे में | सूर्या के कत्ल की असली वजह आई सामने, बाइक बनी जानलेवा विवाद का कारण। | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | राजस्थान में 33 जिलों में 77 सड़क परियोजनाओं को मिली मंजूरी, बजट 2026-27 में कुल 676.74 करोड़ खर्च | |