राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में आदिवासियों के प्रमुख तीर्थ स्थल मानगढ़ धाम से गुरुवार को चार राज्यों – राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र – के 49 जिलों को मिलाकर भील प्रदेश बनाने की मांग जोरशोर से उठी। भील समाज की संस्था आदिवासी परिवार सहित 35 संगठनों की ओर से आयोजित महारैली में चारों राज्यों से आदिवासी समाज के हजारों लोग शामिल हुए।
रैली में भारत आदिवासी पार्टी (बीएपी) के सांसद राजकुमार रोत और आदिवासी परिवार की संस्थापक सदस्य मेनका डामोर ने मंच से कहा कि आदिवासी हिंदू नहीं हैं और आदिवासी महिलाएं पंडितों के बताए अनुसार न चलें, बल्कि शिक्षा पर फोकस करें और व्रत-उपवास बंद करें। रैली में प्रस्ताव पारित कर अलग से भील प्रदेश बनाने की मांग केंद्र सरकार को भेजी गई। साथ ही राजस्थान सरकार से आदिवासी क्षेत्र के विकास की भी मांग की गई।
सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर रहीं। कार्यक्रम स्थल पर इंटरनेट बंद किया गया और वाहनों को मानगढ़ धाम से पांच किलोमीटर पहले ही रोका गया।
आदिवासी नेताओं ने महारैली में अपनी प्रमुख मांगें भी बताईं, जिनमें शामिल हैं:
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.