राजस्थान सरकार ने भर्ती कैलेंडर के तहत विभिन्न विभागों में 1 लाख से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने शनिवार को समीक्षा बैठक में प्रमुख भर्तियों की प्रगति का अवलोकन किया और लंबित प्रक्रियाओं को जल्द पूरा करने के लिए विभागों को दिशा-निर्देश दिए।
समीक्षा में यह भी सामने आया कि राज्य में विभिन्न विभागों में लगभग 1.02 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रियाएं चल रही हैं या शुरू होने वाली हैं। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) के अधिकारियों के अनुसार, उप निरीक्षक (SI) भर्ती में 61 अतिरिक्त पद जोड़े जाने के बाद कुल पद 1,076 हो गए हैं। कांस्टेबल भर्ती के पदों की संख्या 4,000 से बढ़ाकर 6,000 कर दी गई है।
विभागवार भर्ती इस प्रकार है:
सरकार का उद्देश्य इन रिक्त पदों पर शीघ्र भर्ती कर राज्य के प्रशासनिक कार्यों को मजबूत बनाना और रोजगार के अवसर प्रदान करना है।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.