मिस राजस्थान 2026: टॉप-28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा, ग्रूमिंग और पारंपरिक संस्कृति पर फोकस

  • ब्यूटी पेजेंट मिस राजस्थान 2026 अपने सबसे अहम पड़ाव में पहुंच चुका है। प्रदेशभर से आए करीब 6500 प्रतिभागियों में से टॉप-28 फाइनलिस्ट्स की घोषणा कूकस स्थित विरासत हेरिटेज में आयोजित सेश सेरेमनी में की गई। आयोजन में पारंपरिक राजस्थानी संस्कृति, विरासत और आतिथ्य के संगम के साथ प्रतिभा और खूबसूरती का प्रदर्शन हुआ।

फाइनलिस्ट्स ने माधुरी चेतावनी द्वारा डिजाइन किए गए पारंपरिक लहंगे और हुकुम सिंह की ज्वेलरी पहनकर रैंप वॉक किया। आयोजक निमिषा मिश्रा, योगेश मिश्रा और डायरेक्टर एकता जैन समेत फैशन, ग्लैमर और बिजनेस जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।

अब चयनित प्रतिभागियों को 4 जुलाई तक 30 दिन की विशेष ग्रूमिंग ट्रेनिंग दी जाएगी। इसमें रैंप वॉक, पर्सनैलिटी डेवलपमेंट, फिटनेस, कम्युनिकेशन स्किल्स, मेकअप, न्यूट्रिशन, योग, टेबल एटीकेट्स और अंतरराष्ट्रीय पेजेंट्स की तैयारी शामिल है। विशेषज्ञों में शाहरुख (वॉक ट्रेनिंग), मधु यादव (सेल्फ ग्रूमिंग), वासु जैन (फोटोग्राफी), रंजीता जैन (योग), आलोक शर्मा और एकता जैन (मोटिवेशन), रूचि बरतरिया (न्यूट्रिशन), डॉ. नीदा मदान (स्माइल केयर), डॉ. विवेक रूंगटा (स्किन केयर) शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय सेशन में मिस ओसियन वर्ल्ड 2024 एलिसा मिस्कोवस्का, रनर-अप सोनिया ड्यूडीक और लौरा हडसन प्रतिभागियों को मार्गदर्शन देंगी। आयोजक योगेश और निमिषा मिश्रा ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता युवाओं को उनकी जड़ों और संस्कृति से जोड़ने पर केंद्रित है।

28 फाइनलिस्ट्स में जाह्नवी कुमावत, अनमोल शेखावत, निहारिका राठौड़, श्रुति नायक, वंशिका नूनिया, अनुष्का माथुर, आशा जांगिड़, निहारिका माथुर, श्रीजा गुप्ता, शगुन राठौड़, कुसुम सोनी, अक्षिता तंवर, श्रुति कुमारी, शुभांगी शर्मा, सुहानी जैन, आस्था भूटानी, प्रज्ञा चौधरी, लक्ष्यिता गोदारा, ज्योति चौधरी, खुशी धींनवा, दिव्यांशी जांगिड़, प्राची हिंदूजा, मेघना चौधरी, कृतिका डिडवानिया, नेहा हंसराजानी, पलक शर्मा, वर्षा शर्मा और आराध्या मदान शामिल हैं।

Written By

Chanchal Rathore

Desk Reporter

Related News

All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.

BREAKING NEWS
राजस्थान में 1,150 इलेक्ट्रिक बसों को मंजूरी, जयपुर को मिलेंगी सबसे ज्यादा 550 बसें | जयपुर फैमिली कोर्ट का फैसला: करवा चौथ पर दूसरे पुरुष के लिए व्रत रखने और दांपत्य संबंधों में दूरी को माना मानसिक क्रूरता, 13 साल पुरानी शादी खत्म | मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणी के विरोध में बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प | SMS अस्पताल में मरीज रेफर करने के लिए लागू होगी नई SOP, बिना सूचना भेजने पर होगी कार्रवाई | CM भजनलाल शर्मा खाटूश्यामजी पहुंचे, बाबा श्याम के करेंगे दर्शन; ‘मन की बात’ कार्यक्रम में भी हुए शामिल | राजस्थान पंचायत चुनाव 2026: पंच-सरपंच चुनाव में 83.05% मतदान, बाड़मेर की सेड़वा पंचायत समिति रही अव्वल | जयपुर में ‘रंग दे गुलाबी 2.0’ अभियान, 13 जोन की 617 दीवारों पर हुई वॉल पेंटिंग; लोककला से सजेगा शहर | जयपुर में पानी का संकट गहराने की आशंका, मांग और सप्लाई में 169.11 एमएलडी का अंतर; 55.45 करोड़ का समर प्लान तैयार | बीकानेर बनेगा निशानेबाजी का नया हब! सादुल क्लब में अंतरराष्ट्रीय शूटिंग रेंज की तैयारी, ओलंपिक स्तर की 17 मशीनें लगेंगी | हनुमानगढ़ में भीषण सड़क हादसा: स्लीपर कोच बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौके पर मौत |