धौलपुर। नादनपुर थाना क्षेत्र के धोबी की तेवरिया इलाके में शनिवार को एक महिला ने शराब गोदाम में तोड़फोड़ कर दी। महिला ने कई शराब की बोतलों को तोड़ दिया और गोदाम में मौजूद अन्य सामान को भी नुकसान पहुंचाया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार, महिला अपने पति की शराब पीने की आदत से लंबे समय से परेशान थी। शनिवार को पति शराब पीकर घर लौटा, जिससे महिला का गुस्सा बढ़ गया और उसने यह कदम उठाया। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय बन गई है। कुछ लोग इसे गुस्से का नतीजा बता रहे हैं, तो कुछ लोग इसे सामाजिक चेतावनी के रूप में देख रहे हैं।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.