जयपुर। जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) और जयपुर पुलिस प्रशासन ने शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और ट्रैफिक जाम की समस्या को कम करने के लिए मालवीय नगर से जगतपुरा तक सड़क चौड़ीकरण का अभियान चलाया। इस प्रक्रिया में सड़क सीमा में आने वाली नंदपुरी मस्जिद को हटाया गया।
कार्यवाही को शांतिपूर्ण और बिना किसी गतिरोध के संपन्न कराने के लिए JDA और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। जयपुर पुलिस कमिश्नर सचिन मित्तल ने संवेदनशील कार्रवाई के मद्देनजर सख्त हिदायत जारी की कि कोई अफवाह फैलाएगा तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
सड़क चौड़ीकरण अभियान के दौरान प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय किए।
All Rights Reserved & Copyright © 2015 By HP NEWS. Powered by Ui Systems Pvt. Ltd.